बरेली की घटना पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने आईजी से की मुलाक़ात, निर्दोषों पर कार्रवाई न करने की रखी मांग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 सपा नेताओं ने गंगा-जमुनी तहज़ीब बनाए रखने की की अपील

बरेली। हाल ही में बरेली में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आईजी बरेली से मिला। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न करे और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब को किसी भी हाल में आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गलतफहमियों और भड़काने वाले तत्वों से दूर रहें और शहर का अमन-चैन बनाए रखें।

आईजी बरेली ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ा सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, कदीर अहमद, अनीश इंजीनियर, अगम मौर्य, रविन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, दीपक शर्मा, शिव प्रताप यादव, राजेश मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, असलम खान, हसीब खान, संजीव कश्यप, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ओमपाल प्रजापति, डॉ. चांद समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज