बरेली की सियासत में गंगवार परिवार की नई पारी, श्रुति को भाजपा ने दिया राज्यसभा टिकट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे पूर्व सांसद संतोष गंगवार के परिवार को भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल और बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। श्रुति गंगवार वर्तमान में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी हैं।

राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद श्रुति गंगवार ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह हृदय से धन्यवाद देती हैं। श्रुति ने बरेली को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शहर के लोगों ने उनके परिवार को हमेशा स्नेह और आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस सेवा भावना के साथ उनके पिता संतोष गंगवार ने अपना जीवन बरेली और यहां की जनता के लिए समर्पित किया, उसी कार्यशैली को आगे बढ़ाना उनका प्रयास रहेगा। श्रुति ने कहा कि वह भी सहजता और सेवा भाव के साथ बरेली के हितों के लिए काम करने की कोशिश करेंगी।

श्रुति गंगवार पिछले कुछ वर्षों से बरेली में सामाजिक गतिविधियों के साथ बैंकिंग क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका रही है। उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बरेली में गंगवार परिवार की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पिछले कुछ समय से श्रुति के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी अटकलें लगती रही थीं। बहेड़ी और नवाबगंज सीट के नाम चर्चा में रहे, लेकिन भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर फिलहाल इन अटकलों को विराम दे दिया है। पार्टी के इस फैसले को संतोष गंगवार की राजनीतिक विरासत और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

वनमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने दी बधाई

भाजपा द्वारा श्रुति गंगवार को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में यूपी सरकार के वनमंत्री डाक्टर अरुण सक्सेना प्रेमनगर स्थित भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे और उन्होंने श्रुति  गंगवार को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज