Shahjhanpur News: सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के शाहजहांपुर मे उस समय हड़कंप मच गया जब गस्त पर निकले  बाइक सवार इंस्पेक्टर को डीसीएम ने कुचल कुचल दिया जिसके चलते इंस्पेक्टर की मौत हो गई  । वही  घटना में अन्य  बाइक सवार  पुलिसकर्मी  भी घायल हो गया। पुलिस ने इंस्पेक्टर को कुचलने वाली डीसीएम को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है जलालाबाद थाने में तैनात इंस्पेक्टर पवन सिंह नजीबाबाद का रहने वाले  है। बाइक से गश्त के दौरान हुआ यह हादसा है।

जानकारी के मुताबिक  घटना थाना जलालाबाद इलाके की है  जहां जलालाबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे इसी दौरान तेजी से आ रही डीसीएम ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गये। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया जहां स्पेक्टर पवन सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर  किया गया , जहां  इंस्पेक्टर पवन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक ने बिजनौर के नजीबाबाद के परिजनों को सूचना दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज