Shahjhanpur News:हथकड़ी के साथ अभियुक्त हुआ फरार , एक सिपाही – एक होमगार्ड सस्पेंड 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा ,

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया , जब जेल ले जाया जा रहा  एक अभियुक्त हथकड़ी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर अभियुक्त को तलाशने की कोशिश की लेकिन कई घंटों बाद भी तलाश नहीं कर सकी। घटना के बाद एसपी एस आनंद ने मामले में लापरवाही को देखते हुए सिपाही और होमगार्ड को निलंबित कर दिया और दोनो के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश  दिए हैं। फिल्हाल पुलिस अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात भी  कह रही है।  फिलहाल जेल के सामने से पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से मुलजिम का फरार होना कहीं ना कहीं खाकी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। दअरसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी का रहने वाला प्रियांशु बाजपेयी बाईक चोरी के मामले में पकड़ा गया था। जिसे न्यायालय में पेश कराने के बाद कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल कराना था।

लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे जैसे ही बाईक से जेल गेट पर उतारा उसने पुलिस को धक्का दिया और हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इस दौरान उसकी चप्पलें भी वही छूट गयी। इधर पुलिस के आला अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली।तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक  एस आनन्द  ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार मुलजिम और थाना सदर बाजार के लापरवाह दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज