shahjahanpur News : महिला की गला रेतकर हत्या , पुलिस घटना के खुलासे में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा  

यूपी के शाहजहांपुर में महिला की गला रेतकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आम के बाग में  फसल की रखवाली कर रही महिला की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है आशंका व्यक्त की जा रही है हत्यारों ने पहले महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया उसके बाद महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और हत्यारे मौके से फरार हो गए | पुलिस ने अज्ञात हमला हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक  घटना  थाना कांट क्षेत्र के नवीपुर की है। यहां के रहने वाले प्रमोद की काफी समय पहले मौत हो गई थी। प्रमोद के दो बेटे व एक बेटी है जो कि मोहल्ले में रहते है।  प्रमोद की पत्नी ओमवती  ने मोहल्ले के पास बटाई पर आम का बाग ले रखा है फसल की  रखवाली के लिए अपनी सास के साथ बाग में ही झोपड़ी डालकर रहती है।  बीती देररात अज्ञात लोगों ने ओमवती की गला रेत कर हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी |
सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बीतीरात थाना कांट के नवीपुर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घटना के सम्बन्ध में कानूनी कार्रवाही जारी है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment