फतेहगंज  में निकली गई तिरंगा यात्रा, मौके मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा, आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपल्क्ष में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा।सन 2022 में, संस्कृति मंत्रालय ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के संयोजन में आयोजित किया गया था।

 

 

हर घर तिरंगा अभियान व देश भर में तिरंगा यात्रा निकालने का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम की मौजूदगी में कस्बे के मुख्य मार्ग पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी, बलिष्ठ लिपिक बेला देवी जगदीश शर्मा,जय प्रकाश, गंगाराम,सनी सिंह,वशीम खान, रवि सैनी सहित समस्त सभासद व सफाई नायक रमेश चन्द, राजेश कुमार के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर महेंद्र गायत्री कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज