डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, एवं महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। उनका संपूर्ण जीवन विचार, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” केवल नारा नहीं, राष्ट्र की एकता के लिए बलिदान की हुंकार थी।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने डॉ. मुखर्जी की शिक्षा और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिमी शिक्षा प्राप्त होने के बावजूद वे भारतीयता की पुनर्स्थापना के लिए सक्रिय रहे। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने उनके राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मंत्री पद से इस्तीफा दिया और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1953 में बिना परमिट कश्मीर प्रवेश पर उनकी गिरफ्तारी और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, देश में जनआक्रोश का कारण बनी। संगोष्ठी का संचालन प्रत्तेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पार्षदगण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज