सदर कोतवाल होंगे इंस्पेक्टर प्रवेश राणा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

  • एसपी ने लोकेश भाटी को बनाया पटियाली थाना इंस्पेक्टर
  • चमन सिंह बने सहावर थाना प्रभारी, तो गोपाल सिंह माँनीटरिंग सेल प्रभारी

कासगंज। कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एसपी अंकिता शर्मा ने चार इंस्पेक्टरो के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।साथ ही उन्होंने अपने अपने स्थान पर पहुंच कर चार्ज गृहण करने के निर्देश दिये हैं।

एसपी अंकिता शर्मा द्वारा जारी की गस्ती में सदर कोतवाल लोकेश भाटी को पटियाली थाने का इंस्पेक्टर बनाया है, जबकि उनके स्थान पर सदर कोतवाली का इंस्पेक्टर प्रवेश राणा, सहावर थाने में इंस्पेक्टर चमन सिंह को भेजा है।

 

इसके अलावा माँनीटरिंग सेल के प्रभारी का दायित्व गोपाल सिंह को सौंपा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चारों इंस्पेक्टर अपने दायित्वों को निर्वहन करने के तत्काल पहुंच कर चार्ज गृहण करें, और कानून व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाये।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज