रोहित खरे बने बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा, जनपद बरेली का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव  300 बेड हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में रोहित खरे को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह जताया।

कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार और अपर शोध अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार ने की। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष श्री धनंजय तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, आकाश सक्सेना को मंत्री, हेलेंद्र सागर को संगठन मंत्री, खान जुनैद को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र यादव को ऑडिटर चुना गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने धनेश्वर गिरी को मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित खरे को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य करेगा।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद रोहित खरे ने कहा कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर आवाज़ उठाएंगे और संगठन को एकजुट कर नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज