स्पा सेंटर से रंगदारी मांगने का आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, गुंडा एक्ट में कार्रवाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर संचालिका से रंगदारी मांगने के आरोप में जिला बदर घोषित आरोपी ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक  बारादरी थाने में रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में वांछित चल रहे ऋषभ ठाकुर को मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।  आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की गई है और आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

ऋषभ ठाकुर को पूर्व में जिला बदर किया गया था, लेकिन वह कथित रूप से दोबारा शहर में दाखिल होकर रंगदारी और ब्लैकमेलिंग की गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।
गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2025 को राजेंद्रनगर स्थित एक कैफे में नर्सिंग छात्रा से मारपीट के मामले में भी वह चर्चा में आया था। घटना के बाद प्रशासन ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर 4 फरवरी 2026 को बरेली की सीमा से बाहर बदायूं क्षेत्र में छोड़ा था।

हाल ही में पीलीभीत रोड स्थित एक स्पा सेंटर से जुड़ा वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी। इस मामले में स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बारादरी थाने पर रंगदारी मांगने पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था । इसी मामले में वांछित ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया गया है , उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई भी गई है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज