दहेज उत्पीड़न के मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली (बरेली )। थाना  क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव केसरपुर की रहने वाली यासमीन ने थाना सिरौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व गांव के ही अकबर खां के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के उपरांत से ही ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज का ताना देते थे तथा उसके साथ मारपीट करते एवं उसके साथ उत्पीड़न करते थे।
विवाहिता ने कई बार अपने ससुराल पक्ष के लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे एवं उसकी खर्च के लिए परेशान रखते थे। थक हारकर विवाहिता ने रविवार को थाना सिरौली पुलिस को लेकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना सिरौली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के अकबर खां,अफसर खां,भूरी, निजबुल,सहानिया पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment