मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम रहटुईया निवासी रामसेवक ने दर्ज कराई । रिपोर्ट में बताया उसके  नाम जमीन का बैनामा है जिससे विपक्षी ने चिहड कर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है आए दिन घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से हाथ में गंडासा लेकर घुस आया और मारपीट की। सूचना पुलिस को दी तभी विपक्षी ने अपने ससुराली बुला लिए और घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें परिवार वाले घायल हो गए।

 

 

 

पुलिस ने पीड़ित के आधार पर रामपाल, पंचम और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है तो वहीं दूसरे पक्ष के रामपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ घर में खाना खा रहा था तभी अचानक विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बचाने आए रिश्तेदार को भी मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित के आधार पर रामसेवक, छत्रपाल, दीपक, ज्योति और खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज