धर्म

आज शिवयोग में चढ़ाएं मां लक्ष्मी को अनार होगी धनवर्षा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement
-आज विशेष
आज चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील है। वृषभ राशि में चंद्रमा हो उच्च का माना जाता है। जो किसी कार्य को समृद्धि प्रदान करने की क्षमता रखता है। ऐसे में आज शुक्रवार में माता लक्ष्मी को अनार का भोग लगाएं। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।
*जानिए आज का पंचांग*
संवत् -2079
शाके-1944
मास-मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीय तिथि
दिन-शुक्रवार
नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र
योग-शिव योग
करण- वणिज करण प्रातः 7:21 तक उपरांत बिष्ट भद्र करण
राहुकाल- प्रातः 10:36 से 11:56 तक
*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*
चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 06:34 से शाम 10:36 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
11:56  से  1:17 तक
चर का चौघड़िया मध्यान्ह 3:58 से शाम 5:18 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*जानिए आज का राशिफल*
​मेष – आर्थिक मामले में आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।
​वृषभ-आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन-आज दिन की शुरुआत में आपको लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। शाम का समय मित्रों और परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।
कर्क -आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जान पहचान मिलने से आपको सफलता मिलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।
सिंह-आज बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। अपने शत्रुओं के षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुख व चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज धन का लेन-देन न करें।
कन्या -कार्यक्षेत्र में तत्परता रखने से लाभ होगा। हालांकि, आज आप किसी पारिवारिक मांगलिक कार्य में जाने से खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
तुला -आज आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।
वृश्चिक-आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातकों की अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। फिलहाल, आपको सलाह है कि निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु – आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह धन आपको बहुत ही स्रप्राइजिंग तरीके से वापस मिलेगा इससे आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न बरतें। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जिनसे आपका लाभ होगा।
मकर-आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।
कुंभ-आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, आपको सलाह है कि अपने बजट को थोड़ा ध्यान में रखकर ही चले।
मीन – आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में ही व्यतीत होगा। हालांकि, आज विद्यार्थी वर्ग के जातको की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

प्राइवेट अस्पताल चलाने की शिकायत पर एएनएम को नोटिस

शीशगढ़। गत दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर की गईं सरकारी नौकरी के बावजूद प्राइवेट अस्पताल चलाने…

17 hours

गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

शीशगढ़।बरेली लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कस्बे के बरिष्ठ कांग्रेसी नेता…

17 hours

द्रोपदी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर बरेली से चंचल…

17 hours

शराब तस्करों के पास से 90 शराब के पाउच बरामद

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर देशी शराब…

17 hours

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज

अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग  अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर…

17 hours

हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया: अमित शाह

शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज  गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह…

19 hours