नेशनल

हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया: अमित शाह

Advertisement
  • शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज
  • गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह पर भी साधा निशाना
  • पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का बताया चुनाव

बरेली। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हार्टमैन कॉलेज से रामलीला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए वोट मांगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने सपा-कांग्रेस सहित बसपा पर निशाना साधा। अमित शाह ने अपने संबोधन में सबसे पहले बरेली के लोगों का स्वागत करने के साथ नाथ मंदिरो को नमन किया। साथ ही महाभारत कालीन को भी याद किया। अमित शाह ने इसके बाद सबसे पहले सपा कांग्रेस के गठबंधन को निशाने पर लिया।

 

 

 

 

अमित शाह ने कहा कि हमारे सामने इंडी गठबंधन है। राहुल बाबा ने चुनाव की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी। 4 जून के बाद कांग्रेस की ढूंढो यात्रा से इसका समापन होगा। इस बार पीएम भाजपा सेंचुरी मारकर 400 पार करेगी। इस बार कमल के सामने मोहर लगाना है। नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार पीएम बनाना है। अमित शाह ने  भाजपा सरकार में  कानून व्यवस्था को बेहतर ठहराने के मकसद से कहा कि यह चुनाव नक्सलवाद को समाप्त करने का चुनाव है। उन्होंने राम मंदिर के मामले पर सपा -कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि वह पूछना चाहते है कि क्या अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था।

 

 

राम मंदिर के मुद्दे को कांग्रेस 70 साल से लटकाई हुई थी। जब देश ने दूसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाया इसके बाद  22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ जय श्री राम हो गई।क्या ऐसे लोगों को आप वोट देंगे। उन्होने आगे यह भी कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव-  डिंपल यादव ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया पर अपना वोट बैंक के खिसकने के चलते नहीं आये। आप जानते है उनके वोट बैंक के बारे में ना। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया।

 

पीएम मोदी ने कश्मीर से 370 हटाई 
अमित शाह ने कहा कि बरेली का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने को तैयार है। उन्होंने कहा क्या कश्मीर से धारा 370 नहीं हटना चाहिए थी। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर से आतंकवाद ख़त्म किया। पूरे कश्मीर में तिरंगा पूरी शान से लहरा रहा है। सोनिया और मनमोहन की सरकार में आतंकी घुस जाते थे। देश में नरेंद्र मोदी है मोनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं। पीएम मोदी ने पुलवामा के बाद पाक में घुसकर आतंकवादियों का साफ करने का भी काम किया।

 

 

शाह ने परिवारवाद पर सपा कांग्रेस को लिया निशाने पर 

अमित शाह ने सपा के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश के परिवार के लोग कन्नौज , बदायूं ,मैनपुरी के साथ अन्य जगहों से चुनाव लड़ रहे क्या उन्हें कोई यादव नहीं मिला। वह जनता के लिए करेंगे। सोनिया राहुल को पीएम बनाना चाहती है तो अखिलेश खुद सीएम बनना चाहते है। क्या यह लोग बरेली के लिए कोई फायदा कर सकते है। अमित शाह ने यह भी कहा कि बरेली के विकास के लिए संतोष गंगवार 26 हजार करोड़ रूपए लेकर आये। अखिलेश वह पूछना चाहते है कि 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार थी तबी वह यूपी के लिए केवल 4 लाख करोड़ रूपए यूपी के लिए लेकर आये थे।

 

 

छत्रपाल के लिए अमित शाह ने मांगे वोट 

गृहमंत्री अमित शाह ने शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को अपने पास बुलाया और जनता से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि उनका वोट पीएम मोदी के लिए जायेगा। पीएम मोदी को देश का तीसरी बार पीएम बनाना है। पीएम मोदी एक पास देश को नंबर एक बनाने की गारंटी है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

आंवला सीएचसी पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…

16 hours

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह पर हुआ ताजुशशरिया का कुल, देखे यह वीडियो

बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…

16 hours

हत्या में वांछित बर्फ विक्रेता गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…

17 hours

चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…

17 hours

ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया किडनी चोरी का आरोप ,मुकदमा दर्ज

बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…

18 hours

माँ लक्ष्मी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा , जाने अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17   मेष…

18 hours