खेती किसानी

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज

Advertisement
  • अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
  • अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा

बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आंवला में हुई जनसभा में कहा है कि सपा -कांग्रेस के इंडी गठबंधन की सरकार आती है तो वह किसानों का कर्ज माफ़ कर देंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने देश के उद्योगपतियों का कर्ज माफ़ कर दिया। यह वह लोग थे जो सरकार के साथ थे। इनके ऊपर 5 करोड़ रूपए तक का कर्ज था पर किसानों के कर्ज माफ़ नहीं किया। उन्होंने अपनी बात को और सरल करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के कर्ज को भी माफ़ कर सकती थी।

 

 

 

 

किसानों पर कर्ज एक लाख , 5 लाख -10 लाख ,ज्यादा से ज्यादा 20 लाख होता इससे अधिक तो नहीं होता।  उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप दिल्ली में सपा -कांग्रेस इंडी गठबंधन की सरकार बनवा दें उनकी सरकार किसानों का कर्ज माफ़ कर देगी। अखिलेश यादव ने अग्निवीर मामले पर भी भाजपा की खिंचाई की , अखिलेश  ने कहा कि पहले पूरे जीवन की फ़ौज की नौकरी मिलती थी। युवा फौज की नौकरी के लिए वर्षों तैयारी करता था। लेकिन इस सरकार ने फ़ौज की नौकरी चार साल की कर दी। जब उनकी सरकार आएगी तो अग्निवीर की नौकरी को समाप्त कर दिया जाएगी।  अखिलेश का जैसे जैसे भाषण बढ़ता गया वह भाजपा पर और तेज  होते गए गए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को वोट चाहिए था तब जनता को राशन में रिफाइंड ,नमक ,गेहूं ,दाल ,दिया गया लेकिन वह गर्मी में भी भाजपा सरकार बाजरा दे रही है।

 

 

अखिलेश ने किसानों को साधते हुए कहा कि यही सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाई थी जिसके विरोध में किसानों ने लड़ाई लड़ी इसके बाद कहीं तीनों काळा कानून वापस हुए थे। क्या ऐसे ही किसानों की आय दोगुनी होगी। अखिलेश ने प्रथम और दूसरे चरण में हुए मतदान को लेकर बड़ी बात कही ,उन्होंने कहा कि  इन दोनों चरणों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। यहां एक सीट नहीं मिलने जा रही है। यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। अखिलेश ने कहा 400 सीटें जीतने का नारा देने वाले भाजपा के लोगों की भाषा -भाषण बदल गये है। यह अब दूसरे चरण के बाद अपना नारा भूल गए है। अब तो जनता कह रही है 4 सौ हार। सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने देवचरा में हुई जनसभा में आंवला सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज मौर्य के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव मैदान पर मौजूद भीड़ को देख कर खुश दिखाई दिए। उन्होंने भीड़ देखकर कहा कि आज की रैली ऐतिहासिक है।  यहां से जीत का भरोसा भी मिल रहा है। रैली के दौरान बसपा और भाजपा के कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा   को ज्वाइन किया।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

आंवला सीएचसी पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…

21 hours

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह पर हुआ ताजुशशरिया का कुल, देखे यह वीडियो

बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…

21 hours

हत्या में वांछित बर्फ विक्रेता गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…

21 hours

चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…

21 hours

ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया किडनी चोरी का आरोप ,मुकदमा दर्ज

बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…

22 hours

माँ लक्ष्मी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा , जाने अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17   मेष…

22 hours