टी20 विश्व कप में भारत की उम्मीदे एक बार फिर से टूट गयी है। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब उसका 13 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। भारत की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 4 ओवर बाकी रहते बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए।
कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। भारत के छह में से चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए।पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला । टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिट विकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 68 रन बनाए। लेकिन बटलर और हेल्स के तूफ़ान ने भारत की उम्मीदे तोड़ दी।
शीशगढ़। मानपुर में बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर आज गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे तेज रफ्तार…
शीशगढ़। गुरुवार को नगर पंचायत शीशगढ़ से हज को जाने बाले हाजियों का पहला जत्था…
- विवाह योग्य 600 से अधिक अग्र युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण। - 75 वर्ष से…
दैनिक राशिफल दिनांक 10 मई ,दिन शुक्रवार : ज्योतिषाचार्य आचार्य सत्यम शुक्ला , कानपुर वाले…
फतेहगंज पूर्वी।घर से स्कूल जा रही छात्रा को दबंग ने दबोच लिया।छात्रा से दुष्कर्म कर…
शीशगढ़।ईट भट्ठे पर खेल रही मजदूर की ढाई वर्षीय बेटी को भट्ठे पर ही काम…