धर्म

शिव पुराण कथा रुद्राभिषेक में कथा व्यास ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश,

Advertisement

बेटियां प्रकृति का अनुपम वरदान :  प्रशांत प्रभू

शाहजहांपुर :  बृहस्पतिवार को आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण व रुद्राभिषेक कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में कथा व्यास प्रशांत प्रभु ने मातृ शक्ति की महत्ता पर प्रवचन दिया कहा जब भी धरा पर कष्ट आया, मातृ शक्ति ने मानव जाति का कल्याण किया। शुंभ निशुंभ का वध करने के लिए आदिशक्ति दुर्गा को अवतरित होना पडा।खिरनी बाग में आयोजित कथा में प्रशांत प्रभु ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति ने बेटी के रूप में अनुपम वरदान दिया है। महाराजा जनक ने बेटी की प्राप्ति के लिए हल चलाया और उन्हें माता सीता के पिता का गौरव मिला।

 

महाराजा हिमांचल ने बेटी के लिए घोर तप किया और घर पार्वती अवतरित हुई। कथा व्यास ने झांसी की रानी समेत भौतिक जगत की महान नारियां का उदाहरण देते हुए भ्रूण हत्या रोकने और बेटी के संरक्षण संवर्धन तथा  शिक्षण का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि सनातन धर्म में बेटियों को आदि काल से ही महत्ता मिली है। बेटियां बेटों की तरह ही घर का चिराग और उत्कृष्ट इंसान है। जननी के साथ मानव अस्तित्व का प्रतीक है। कथा व्यास ने सती अनुसुइया सती सावित्री सती नर्मदा आदि का उदाहरण देते हुए नारी शक्ति का महत्व समझाया।

उन्होंने नारी शक्ति का प्रतीक नदियों का भी जिक्र किया और उनकी महत्ता बताई। उन्होंने कहा बेटी घर परिवार और समाज में लक्ष्मी का प्रतीक है। जाहिर है जहां उसका अपमान होता है, उसे सताया जाता है, वहां लक्ष्मी अर्थात समृद्धि नही रहती है। आज भटकने का सबसे बढा कारण यह है कि हम एक दूसरे पर विश्वास नही करते है विश्वास में कही न कही कमी आयी है। इसलिए जीवन में संशय बना रहता है। कथा मर्मज्ञ ने भक्तों का आह्वान करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ रखों उसे प्रदूषित मत करों। गाय को माता की दृष्टि से देखकर सेवा करों। इसी में जीवन का आनन्द है।

इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य आयोजन में हरीशरण बाजपेई रामचन्द्र सिद्यल उद्योगपति हरिओम मिश्रा डाॅ0 विजय पाठक नीरज बाजपेई अशोक कुमार गुप्ता उद्योगपति मुनेश्वर सिंह डाॅ सत्यप्रकाश मिश्रा दीपक शर्मा दिनेश गुप्ता नरेन्द्र सक्सेना नन्द कुमार दीक्षित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia
Tags: #katha vyas

Recent Posts

प्राइवेट अस्पताल चलाने की शिकायत पर एएनएम को नोटिस

शीशगढ़। गत दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर की गईं सरकारी नौकरी के बावजूद प्राइवेट अस्पताल चलाने…

19 hours

गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

शीशगढ़।बरेली लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कस्बे के बरिष्ठ कांग्रेसी नेता…

19 hours

द्रोपदी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर बरेली से चंचल…

19 hours

शराब तस्करों के पास से 90 शराब के पाउच बरामद

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर देशी शराब…

19 hours

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज

अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग  अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर…

19 hours

हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया: अमित शाह

शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज  गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह…

21 hours