भाजपा कार्यालय पर रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई, बच्चों को किया गया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर शनिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके बाद रानी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक कुशल प्रशासक, धर्मनिष्ठ और राष्ट्र समर्पित महिला थीं। उन्होंने 500 महिलाओं की बटालियन बनाकर नारी सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। काशी से लेकर रामेश्वरम तक मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित किया।उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन सेवा, त्याग और धर्म की मिसाल है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उनके आदर्शों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी।

 

सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने भी अहिल्याबाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि वह भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक थीं।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दीक्षा, सुमित कुमार और नितेश तथा सीनियर वर्ग में रोहित कुमार, मोहम्मद समीर और मोहित कुमार को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रभु दयाल लोधी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नीलम जेठा, स्वाति कुमार सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज