रामपुर: झमाझम बारिश से सड़कें बनी नाला, किसानों को मिली राहत

SHARE:

रामपुर। रविवार सुबह आसमान में काली घटा घिरने के बाद 10:15 बजे से झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल गई है। खेतों में खड़ी गन्ना, सूरजमुखी और धान की फसलों के लिए बारिश संजीवनी बन गई है।

मानसून की झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कई दिन से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पानी न मिलने से खेतों में खड़ीं फसलें सूख रही थी। झमाझम बारिश होने से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। शाम को बारिश थमी लेकिन, आसमान में बादल छाए रहे।

सुबह को आसमान में काली घटाएं छाने के बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई। दोपहर तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश थमी लेकिन, आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से लोगों को खासी राहत मिली। खेतों में सूख रही फसलों पर बारिश संजीवनी बन गई। किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने के बावजूद मजबूरी में फसलों की सिंचाई पम्पिंग सेट से कर रहे थे।

बिजली नहीं मिलने के कारण नलकूप नहीं चल रहे हैं। जिसके कारण धान, गन्ना, ज्वार, बाजरा, और चरई की फसलें कुम्हलाने लगी थीं। बारिश होने के बाद फसलों को काफी लाभ मिला है। दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट रोड, गांधी समाधि के निकट, नगर पालिका परिषद के सामने सड़कों पर जलभराव हो गया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!