रात्रि में चोरी के इरादे से घर में घुसा चोर रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गृहस्वामी की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, आरोपी रुद्रपुर (उत्तराखंड) का निवासी

मीरगंज (बरेली)। मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर में बीती रात चोरी के इरादे से घर में घुसे एक चोर को गृहस्वामी ने परिवार के सहयोग से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि रात में खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी जाग गया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।

 

घटना 21/22 मई की रात करीब दो बजे की है। गांव कपूरपुर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि में अचानक कुछ बर्तन गिरने और सामान खटकने की आवाज आई, जिससे वह जाग गए। उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर सामान खंगाल रहा था। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया।धर्मपाल सिंह ने बताया कि जब घर का बक्सा चेक किया गया, तो उसमें रखी चांदी की पायल गायब मिली।

 

 

पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की बात कबूलते हुए पायल पास में छिपा होने की बात स्वीकारी। आरोपी ने अपना नाम बंटी शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड बताया।परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्मपाल सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज