पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता को बुरी नियत से दबोचकर की छेड़छाड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।पति व अन्य ससुरालियो की गैर मौजूदगी में अपने घर में झाड़ू लगा रही विवाहिता को पड़ोसी  ने घर में घुसकर बुरी नियत से दबोचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।अचानक पति के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल को भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे वह अपने घर में झाडू लगा रही थी।उस समय पति व अन्य परिवार के लोग घर पर नहीं थे। इसी बीच मौका देखकर पडोसी आकाश पुत्र जयप्रकाश घर में घुस आया।और बुरी नियत से दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा।तभी अचानक पति घर पर आ गए।उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment