भमोरा मार्ग पर हुए दो एक्सीडेंट में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। आंवला से भमोरा मार्ग पर बाबू अंसारी के भट्टे के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई तो वहीं दूसरे बाइक सवार को टेंपो ने टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी राहुल 22 वर्ष बाइक से देर रात बरेली जा रहा था तभी आंवला भमोरा मार्ग पर ईंट भट्ठे के समीप अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

सूचना पर पहुंचे परिजन राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अभी शादी नहीं हुई है। वहीं दूसरी दुर्घटना में भानु प्रताप निवासी बलीमगंज थाना बिनावर अपनी बाइक से जा रहा था तभी आंवला भमोरा मार्ग पर आसपुर मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक टेंपो ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची प्राइवेट एंबुलेंस से उपचार हेतु बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज