अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बरेली में सपाइयों ने अनाथालय पहुंचकर बांटे फल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव कुमार सक्सेना, जिला महासचिव संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट और जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने आर्य समाज अनाथालय पहुंचकर बच्चों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम में आर्य समाज के आचार्य जी भी मौजूद रहे। सपाइयों ने आचार्य जी के साथ मिलकर अखिलेश यादव की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं, और उनके जन्मदिन को इस तरह मनाकर वे अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे हैं।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज