खबर कॉम्पैक्ट ।।कैंट पुलिस से चोरी हुई लाइसेंसी रायफल बरामद करने की मांग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लाइसेंसी  रायफल बरामद करने पुलिस से की मांग

पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

पीड़ित ने पड़ोस गांव के युवक पर लाइसेंसी रायफल को चोरी करने का लगाया है आरोप

 

बरेली । कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया के रहने वाले नरेश पाल ने वर्ष 2015 में उसके घर से चोरी हुई लाइसेंसी रायफल बरामद करने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक उसके पिता द्वारा ली गई लाइसेंसी रायफल 7 मई 2015 को उसके घर से सोमपाल पुत्र पौशाकी लाल निवासी दुबारी पोस्ट उमरसिया ने चुरा ली थी। उसके पास रायफल चोरी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी है। लेकिन कैंट पुलिस अभी तक लाइसेंसी रायफल को बरामद नहीं कर सकी है।

 

 

पीड़ित नरेश पाल पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद निवासी उमरसिया ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए लाइसेंसी रायफल को बरामद करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लाइसेंसी  रायफल बरामद करने पुलिस से की मांग

पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

पीड़ित ने पड़ोस गांव के युवक पर लाइसेंसी रायफल को चोरी करने का लगाया है आरोप

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज