यूपी के शाहजहांपुर में कटरा थाना पुलिस ने 4 किलोग्राम अफीम के साथ पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान अफीम की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई का काम करता था। गिरफ्तार किए गए तस्कर प्रधान के पास से बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।
शाहजहांपुर की कटरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिउरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम र सेवन निवासी रामलड़ैते जो कि पूर्व में प्रधान भी रह चुका है उसे 4 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। प्रधान के पास से बरामद की गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पूर्व प्रधान ने बताया कि वह पास पड़ोस के अफीम की खेती करने वाले किसानों से सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर पंजाब में सप्लाई का काम करता था। पुलिस द्वारा पकड़ी गई अफीम भी वह पंजाब सप्लाई करने के लिए निकला था ।इसी दौरान कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ उसे धर दबोचा।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने बताया कि एक अभियुक्त को चार किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शीशगढ़। गत दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर की गईं सरकारी नौकरी के बावजूद प्राइवेट अस्पताल चलाने…
शीशगढ़।बरेली लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कस्बे के बरिष्ठ कांग्रेसी नेता…
बरेली। मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर बरेली से चंचल…
फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर देशी शराब…
अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर…
शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह…