राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने  सुशील निगम को बनाया अपना प्रदेश महासचिव,  सुशील को बधाई देने वालों का लगा तांता 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  लखनऊ में  राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं सामाजिक न्याय परिषद के बैनर तले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम  चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन लखनऊ में हुआ जहां बौद्धों से जुड़े तमाम मसलों पर विचारों का आदान प्रदान हुआ।   कार्यक्रम के अंत में  प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बरेली से सुशील कुमार निगम को प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई। जैसे ही सुशील कुमार निगम को   राष्ट्रीय बौद्ध महासभा  का प्रदेश महासचिव बनाये जाने की खबर उनके परिचितों को लगी तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके फोन पर घंटी घनघनाते रही।

 

 

 

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी एवं संस्थापक  धर्म प्रकाश भारती बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष,   अध्यक्ष बादल सिंह कार्यकारी राष्ट्रीय , राजा राम आनंद प्रदेश अध्यक्ष  , साहब सिंह बघेल भैया जी , सुशील कुमार निगम प्रदेश महासचिव , दयाराम अहिरवार , जगदीश बाबू जी ,राज सिंह फौजी मंडल उपाध्यक्ष , अमर सिंह धम्म सेवक संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरीश कुमार सत्यार्थी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा  आदि मौजूद रहे
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज