कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

लखनऊ।सावन की कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इस बार करीब 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के यात्रा में शामिल होने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेशभर में 150 से अधिक महिला हेल्प डेस्क और शक्ति हेल्प बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी 24×7 सहायता व परामर्श देंगी। कांवड़ यात्रा मार्गों पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) में भी अब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है, खासकर रात में। इसके अलावा ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए भी सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

मेरठ जोन में सर्वाधिक 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्भीक माहौल देने में अहम भूमिका निभाएंगी। योगी सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज