प्रभात पांडेय की मौत की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली : लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान प्रभात पांडेय की मौत को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने दोषियों के विरुद्ध जांचकर कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल नें कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। कांग्रेस प्रवक्ता राज शर्मा ने 18 दिसम्बर को लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस का जूता लगने से प्रभात पांडेय की मौत हुई थी । जिसका पूरे कांग्रेस परिवार को दुख है। जिसके चलते उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा 18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश भर के कांग्रेस के लोग पहुंचे।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment