आईजी नें कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक…अपराध नियंत्रण के दिए दिशा-निर्देश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : नव वर्ष की तैयारी को लेकर पुलिस महानिरीक्षक परी क्षेत्रीय कार्यालय पर आईजी डॉक्टर राकेश सिंह नें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा गोष्ठी की। जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, विवेचना और जन समस्याओं के निस्तारण, विशेष अभियोजन, पुलिस जन संवाद समेत अन्य बिन्दुओ को लेकर चर्चा की गई।

 

 

इन बिन्दुओ पर की गईं चर्चा

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा,आपराधिक प्रकरण में माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई,एसआर केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण,हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कार्रवाई
वर्तमान में विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई,मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प-डेस्क,लम्बित विभागीय कार्रवाई,आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,शिकायती प्रार्थना पत्रो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में कार्रवाई
पर आगामी नववर्ष को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों को लेकर बिन्दुओं की समीक्षा की गयी।

 

 

वही आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment