अलीगंज थाना पहुंचे ssp ने  किया वार्षिक निरीक्षण, लापरवाही पर एक एसआई को किया निलंबित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

प्रदीप कुमार

बरेली । आंवला के थाना अलीगंज में गुरुवार को देर शाम एस एसपी अनुराग आर्या वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अलीगंज प्रभारी ने काफी प्रयास किया है।  पहले से थाने की व्यवस्था अच्छा होना बताया ।उन्होंने कहा थाने में जल भराव की समस्या है जिसका नाला बनाया जाएगा।

 

 

जिला अधिकारी से बात की जाएगी और इसका निस्तारण किया जाएगा ।पहले से अंतर आया है। जनसुनवाई में भी काम ठीक-ठाक चल रहा है उन्होंने बताया विवेचना और शिकायतों के निस्तारण में एक एस आई को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। तो वही अच्छे कार्य के लिए अंडर ट्रेनिंग दो एस आई और एक कांस्टेबल का कार्य अच्छा पाया गया जिन्हें पुरस्कृत करने की बात कही है।

 

 

इस दौरान व्यापारियों के द्वारा जाम की समस्या को लेकर की गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने के लिए कहा और बताया अतिक्रमण अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है जिसके लिए थानों पर व्यापारियों से संबंध स्थापित कर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए भी अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा एक एस आई के द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

 

उन्होंने बताया जनपद के प्रत्येक थाने में शुक्रवार को शस्त्र प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें शस्त्र चलाना खोलना आदि सिखाया जाएगा और शनिवार को जनपद के सभी थानों की भूमि की पैमाइश भी कराई जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment