बाजार

भारत का दुष्प्रचार करने वाले आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध, सात थे भारतीय,

Advertisement

 

नई दिल्ली, एजेंसी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विभिन्न देशों के साथ संबंधों तथा कानून व्यवस्था के बारे में दुष्प्रचार करने वाले आठ यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनमें से सात भारत और एक पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। ये सभी यूट्यूब चैनल समाचारों से संबंधित थे और इन पर सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें से एक चैनल के फेसबुक अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ बार देखा गया था और इनके 85 लाख 73000 सब्सक्राइबर हैं। इन चैनलों ने भारत विरोधी फर्जी विषय वस्तु को मोनेटाइज करा रखा था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिन यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाया है उनमें भारत से संचालित किए जाने वाले लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, ए एम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सी टॉप फाइव टी एच, सरकारी अपडेट और सब कुछ देखो शामिल हैं। पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब चैनल जिस पर प्रतिबंध लगाया गया है उसका नाम न्यूज़ की दुनिया है। मंत्रालय ने लोकतंत्र टीवी के फेसबुक अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगाया है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

प्राइवेट अस्पताल चलाने की शिकायत पर एएनएम को नोटिस

शीशगढ़। गत दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर की गईं सरकारी नौकरी के बावजूद प्राइवेट अस्पताल चलाने…

10 hours

गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

शीशगढ़।बरेली लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कस्बे के बरिष्ठ कांग्रेसी नेता…

10 hours

द्रोपदी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर बरेली से चंचल…

10 hours

शराब तस्करों के पास से 90 शराब के पाउच बरामद

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर देशी शराब…

10 hours

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज

अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग  अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर…

10 hours

हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया: अमित शाह

शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज  गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह…

12 hours