शहर

दो दोस्तों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम  , पुलिस ने मामले का किया खुलासा ,

Advertisement

बरेली : देवरनियां  पुलिस ने  भारत फाइनेंस के कर्मचारी से लूट के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों दोस्तों ने लालच में आकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास  79000 रुपये नगद, एक अदद सैमसंग टैबलेट व एक अवैध  तमंचा 315 बोर , एक  कारतूस 315 बोर, एक नाजायज चाकू ,  घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स को  बरामद किया है।  पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी एक मुखबिर की सूचना पर  बहेड़ी के ग्राम बांसबोझ को जाने वाले रास्ते पर नाले का पतला पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की  पूछताछ में अभियुक्तों ने  बताया कि वह  दोनों आपस में दोस्त है। अभियुक्त सचिवेन्द्र उर्फ सरजू ने बताया कि भारत फाईनेंन्स (BFIL) का कर्मचारी संतोष कुमार उसके  गांव मे समूह के पैसे हर बुद्धवार को लेने आता था। उसे  और उसके  साथी हरविन्दर उर्फ बब्बू को सन्तोष के आने जाने वाले रास्ते की जानकारी थी। इस समूह से  उसकी  पत्नी रीता व माता शकुन्तला देवी भी जुडी हुई थी। जिस कारण वह  सन्तोष को आते जाते पैसे ले जाते हुए देखता था।

 

 

उसे  व  उसके साथी हरविन्दर उर्फ बब्बू को कारोबार व उधारी चुकाने के लिये पैसो की जरुरत थी। पैसों को देखकर मुझे लालच आ गया  तब उसने अपने साथी हरविन्दर सिह उर्फ बब्बू  को  पैसे लूटने के सम्बन्ध मे बताया तो मेरा साथी  पैसे लूटने को तैयार हो गया। 10 अगस्त  को संतोष कुमार का  उन दोनों ने पीछा किया।   बांस भोज गांव से निकलकर नदी किनारे पर संतोष कुमार की मोटर साईकिल रोककर तंमचा से डरा धमकाकर एक बैग जिसमें  एक कम्पनी टेब, बायोमैट्रिक स्केनर, समूह के 86000  रू व जेब से मोबाईल छीनकर भाग गये थे। रास्ते  में जाते समय उन  दोनो ने इसमें से कुछ पैसे जेब मे रख लिये थे तथा कुछ पैसे व टेबलेट को पन्नी मे रखकर झाडियो मे छुपा दिया था तथा जाते समय रास्ते मे बैग मे रखे कागज नहर किनारे फेंक दिये थे। पुलिस को गुमराह करने के लिये बैग, मोबाईल फोन व मशीन को उन  दोनों ने तोड फोड़ कर रास्ते मे पड़ने वाले खेतों में फेक दिये थे।

 

 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि  भारत फाईनेंन्स के कर्मचारी से लूट के मामले में सचिवेन्द्र उर्फ़ सूरज , हरविंदर सिंह उर्फ़ बब्बू  को लूट के मामले में गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से 79 हजार नकद के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है।  दोनों ने लालच में घटना को करना बताया है। दोनों को माननीय कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

6 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

8 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

8 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

8 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

8 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

9 hours