महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, शहर के प्रमुख मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे के साथ मिलकर शहर के संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान किला, कोतवाली, बारादरी और प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में शिव बारात के प्रस्तावित मार्गों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों और भीड़ एकत्र होने वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया।

पुलिस अधीक्षक नगर और एडीएम सिटी ने संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें। साथ ही अग्नि सुरक्षा, एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखा जाए तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की ओर से आम जनता से भी अपील की गई है कि वे शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज