Lucknow News:भारत इज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में पीएम के नेतृत्व में कर रहा विकास: राजनाथ सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंख्या के मामले में तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है. कौशल और संसाधनों के मामले में भी उत्तर प्रदेश किसी से कम नहीं है. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप सभी को पूरा सहयोग योगी सरकार से प्राप्त होगा. भारत इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में कभी विश्व में 142वें नंबर पर था जो अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 62वें नंबर पर आकर खड़ा हो गया है.

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इस तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजनाओं के कार्य को आगे बढ़ाने के दृश्य से ये कार्यक्रम यहां प्रारंभ हो रहा है. 2018 में प्रथम इन्वेस्टर समिट के समय हमें 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे. जिसमें से 5 वर्षों के दौरान 3 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव को जमीनी स्तर पर उतारने में हमें मदद मिली.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज