बरेली में ‘साहित्य सरिता’ कवि सम्मेलन, साहित्यकारों ने बांधा समां

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। SRMS Riddhima के सभागार में गुरुवार को आयोजित ‘साहित्य सरिता’ कवि सम्मेलन में साहित्य प्रेमियों ने भावनाओं से भरी शाम का आनंद लिया। विभिन्न शहरों से आए कवियों ने समाज, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।

 

पीलीभीत के उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’ ने समसामयिक व्यंग्य से लोगों को सोचने पर मजबूर किया। बरेली के हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ ने संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। पंतनगर के डॉ. केपी सिंह ‘विकल बहराइची’ ने हौसला, धैर्य और बेटियों के सम्मान पर प्रेरक कविता सुनाई। कवियत्री दीपा विरमानी ने श्रीराम और सीता प्रसंग पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति दी। पीके ‘दीवाना’ ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचना से माहौल में जोश भर दिया।

 

वहीं SRMS Medical College के आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने संवेदनाओं पर आधारित कविता सुनाकर सराहना पाई।कार्यक्रम में Dev Murti, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. आशीष कुमार और डॉ. रीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment