जीवन चेतना समिति ने 56 भोगों से की अन्नकूट गोवर्धन पूजा

SHARE:

 

भोजीपुरा।कस्बे में दुर्गू बाबा मंदिर पर आज शनिवार को जीव चेतना समिति के तत्वाधान में अन्नकूट गोवर्धन की छप्पन भोगों से विधि विधान के साथ आचार्य पं हरीशंकर शर्मा के द्वारा पूजन कराया गया।पूजन में मुख्य यजमान जीव चेतना समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा,व महासचिव महेश चंद्र पाठक एडवोकेट रहे। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा में स्थित प्राचीन दुर्गू बाबा मंदिर पर जीव चेतना समिति के तत्वाधान में अन्नकूट गोवर्धन की विधि विधान से पूजा पाठ की गई।

 

 

इसके छप्पन भोगों से गिरिराज महाराज को भोग लगाया गया।इसके सामूहिक रूप से दोपहर दो बजे आरती की गई।आरती के बाद सभी अतिथियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।इसके अलावा सभी सनातनियों ने अन्नकूट गोवर्धन की पूजा अर्चना कर भोग लगाया।इस‌ अवसर पर प्रधान वीरेंद्र शाही, समाज सेवी महेंद्र गंगवार , राजेन्द्र गंगवार, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, भूमि प्रकाश शर्मा,करन सिंह यादव, प्रेमवीर यादव, सतेंद्र यादव, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!