स्कूटी स्लिप होकर नहर में गिरी , ग्राम पंचायत सचिव की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। ड्यूटी जाने के दौरान स्कूटी स्लिप होने से ग्राम पंचायत सचिव की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना सुभाषनगर निवासी प्रेमपाल सिंह ग्राम पंचायत सचिव हैं। 58 साल के प्रेमपाल रोजाना सुभाषनगर से नवाबगंज के लिए जाते थे। शनिवार को भी रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए निकले।

 

 

रास्ते में स्कूटी स्लिप होने से सड़क पर गिर जाने से हादसा हो गया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मृतक प्रेमपाल के परिवार वालों को दी।

अपने पीछे छोड़ गए दो बच्चे और पत्नी

मृतक का साला संजीव कुमार ने बताया कि प्रेमपाल अपने पीछे दो बच्चे (बेटी-बेटा) और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए हैं। रोजाना की तरह आज भी ड्यूटी के लिए गए, लेकिन इस बार स्कूटी ले गए। स्कूटी के स्लिप होने से उनकी मौत हो गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज