पटल पर गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

– पटल पर गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ ।

बहेड़ी। केसर चीनी मिल के पेराई सत्र का सोमवार को हवन पूजन के साथ शुभारम्भ हो गया। मिल के अध्यक्ष शरत मिश्रा ने मिल में पहली गन्ने से लदी गाड़ी लेकर पहुंचे किसान को तिलक लगाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने पटल पर गन्ना डाला और एक लम्बी सीटी बजने के बाद मिल के पेराई सत्र का आगाज कर दिया गया।
केसर मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ होने के बाद मिल अध्यक्ष शरद मिश्रा ने कहा छोटी-छोटी यूनिट जिनको नुकसान होने की वजह से बंद कर दिया गया था, स्थिति सुधरने पर उन यूनिट को चालू किया जा रहा है।। केसर मिल अध्यक्ष शरत मिश्रा ने कहा कि मिल ने पिछले सत्र का काफ़ी हद तक भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जो बकाया भुगतान है उसको भी जल्द से जल्द देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
। मिल के अध्यक्ष शरत मिश्रा ने बताया कि मिल ने पिछले सत्र में 80 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी और इस सत्र में 115 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसान मिल को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें और साफ-सुथरा गन्ना ही मिल में सप्लाई करे। उन्होंने बताया फैक्ट्री आठ तारीख को शुरू करने का प्लान था कुछ किसानों के फोन आरहे थे कि घेत में खड़ा गन्ना सूख रहा है किसान भाइयों की परेशानी को देखते हुए दस दिन पहले शुरू की है
और अध्य्क्ष किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज