रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा टला, 69 यात्री थे सवार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हाफिजगंज। रक्षाबंधन के दिन यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस बड़ा हादसा होते-होते बची, जब हाफिजगंज क्षेत्र में हाइवे पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। बस में 69 लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

शनिवार दोपहर बरेली से पीलीभीत जा रही रोडवेज बस गांव सिथरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार यात्री घबरा उठे, लेकिन तुरंत बचाव कार्य शुरू होने से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बस को बाहर निकालने में कई घंटे लगे। इस दौरान हाइवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

अधिवक्ता यूनिश अल्वी ने बताया कि हाफिजगंज पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क के बीच खतरनाक गड्ढे बने हैं। पहले भी इन गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज