धोबी समाज के लाल प्रशांत कुमार ने बढ़ाया गौरव, IFS में चयन पर हुआ सम्मान समारोह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श दिवाकर

बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 61 हासिल कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होने पर सुरेश शर्मा नगर निवासी प्रशांत कुमार पुत्र फौजदार सिंह को धोबी समाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह में बधाई दी गई।

 

रविवार को संत गाडगे यूथ ब्रिगेड, बरेली शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने प्रशांत को मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर और शुभकामनाएं देकर उनका स्वागत किया।

प्रशांत कुमार का चयन डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) पद पर हुआ है, जिससे समाज व शहर में गर्व की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे चलकर समाज और देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे।

समारोह में आदेश दिवाकर (मंडल अध्यक्ष), कालीचरण दिवाकर (जिला अध्यक्ष), आर.सी. कनौजिया, सुरेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, ओम प्रकाश, धीरेंद्र चौधरी, कैलाश चंद्र, छत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह व महावीर सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद धर्मेंद्र सिंह के निवास पर संत गाडगे यूथ ब्रिगेड की विशेष बैठक हुई, जिसमें समाज के विकास और कल्याण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के समापन पर अगली बैठक भी यहीं आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज