कुंडलिनी फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस, जरूरतमंदों की सेवा का लिया संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।कुंडलिनी फाउंडेशन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सेवा भावना के साथ मनाया गया। आज ही के दिन दो वर्ष पूर्व समाजसेवी और योग गुरु महाराज सुखदेव ने कुंडलिनी फाउंडेशन की स्थापना की थी। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। आज स्थापना दिवस पर सुखदेव महाराज के सुभाष नगर स्थित आश्रम में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

स्थापना दिवस के अवसर पर महाराज सुखदेव ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंतिम दिन पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता, पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा और सद्भाव का माहौल देखने को मिला।


महाराज सुखदेव देश और विदेश में एक प्रसिद्ध योग गुरु के रूप में जाने जाते हैं। वे अपने स्पष्ट, निर्भीक और प्रेरक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर उनके देश-विदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी और प्रशंसक हैं। कुंडलिनी फाउंडेशन के माध्यम से वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज