जानिये किस राशि के लिए आज सबसे ज्यादा दिन होने जा रहा है अच्छा, जाने अपना राशिफल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मेष राशि
आज का दिन शुभफलों की प्राप्ति कराएगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये भी दिन लाभदायक है। पति-पत्नी अथवा किसी अन्य से थोड़ी कलह के बाद ही शांति मिलेगी।

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिये धूप छांव जैसी परिस्थिति बनाएगा। आर्थिक लाभ आज अवश्य होगा पर जिस समय आशा नहीं होगी। घर में छोटे मोटे सुख साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि
आज के दिन आप अधिक स्वाभिमानी रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा रहेगा। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

 

 

कर्क राशि
आज आप घरेलू संबंधों अथवा कार्यों को लेकर अत्यंत लापरवाह रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य व्यवसाय में अचानक धन लाभ होगा। शाम का समय शांतिदायक रहेगा एकांत में रहना पसंद करेंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपको कामना पूर्ति के अवसर देगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे। दोपहर बाद लाभ मिलने लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि
घर में आज मन नहीं लगेगा। परिजनों का व्यवहार अत्यंत स्वार्थी रहेगा। सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आपका स्वभाव पल पल में बदलने से लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करेंगे। भूमि, भवन, वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको धैर्य से काम लेने की सलाह है। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा किसी वस्तु के कारण झगड़ा हो सकता है। धन लाभ पाने के लिये परिश्रम करना पड़ेगा।

धनु राशि
आज बाहर घूमने की योजना बनने पर शरीर में चुस्ती आ जायेगी। कार्य क्षेत्र के प्रति आज उदासीन रहेंगे। धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। परिजनों से कहासुनी होगी।

मकर राशि
छोटे मोटे कार्यों में सफलता मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। मित्र अथवा रिश्तेदारी में जाने के कारण अन्य कार्यों में फेरबदल करना पड़ेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। धन लाभ एक हाथ से होगा, दूसरे हाथ से चला जायेगा। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

मीन राशि
आज सेहत का साथ कम मिलेगा। मानसिक शांति में सुधार आयेगा। अधिकारी वर्ग से अनबन होगी। थोड़ा बहुत धन लाभ हो जाएगा। मध्यान बाद आरोग्य लाभ मिलेगा।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज