कंचनपुर में दो हिस्सों में कटी मिली लाश, मची सनसनी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दो हिस्सों में कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह कंचनपुर में किसी ग्रामीण ने लिप्टिस लगे खेत में गला कटे लाश होने की किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी।शुरुआती जांच में मृतक का नाम जोगिंदर पुत्र महबूब निवासी कंचनपुर बताया गया है।

 

 

शिनाख्त करने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम नन्हे है। वह घर से कब निकला और कौन उसे अपने साथ लेकर गया पता नहीं चला। भोजीपुरा पुलिस ने हत्या के संबंध में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज