बरेली : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश के सपा मुख्यालयों पर कांशीराम जी की जयंती मनाई गई।इसी कड़ी में बरेली पार्टी कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मान्यवर के चित्र पर पार्टी नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा एक अवसर पर विचार गोष्ठी में पार्टी नेताओं द्वारा विचार रखें गए।
इस दौरान कांशीराम जी को नमन करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा मान्यवर एक महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए बहुत कार्य किया। उनका जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में हुआ था।
मान्यवर कांशीराम ने अपने जीवन को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए समर्पित किया था उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य बहुजन समाज के उत्थान के लिए काम करना था किन्तु दुर्भाग्य से आज वह दल उनके मिशन से भटक गया है ।
कांशीराम के अधूरे मिशन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना कर्तव्य मानकर उसे पूरा करने में जुटे हैं।इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने मान्यवर कांशीराम साहब की उपलब्धियों में से एक यह है कि उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बहुजन समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया। मान्यवर कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। उन्हें बहुजन समाज के एक महान नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा जिन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया था।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, शिवम् प्रजापति, रमेश यादव, डॉ सत्यदेव ओझा, ओपी शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

Author: newsvoxindia
Post Views: 4