भाजपा नेता की नातिन के नामकरण संस्कार में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। शनिवार को गाँव मलसा खेड़ा उस समय उत्साह से भर उठा, जब झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार भाजपा नेता और प्रधान पति मोतीराम वर्मा के निवास पर पहुंचे। यहाँ प्रधान के बेटे हरेन्द्र पाल वर्मा की छोटी बेटी के नामकरण संस्कार के साथ उनकी एक वर्षीय बेटी पल्लवी का जन्मोत्सव भी मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के गर्वनर की सादगी ने सभी का मन जीत लिया। उन्होंने बड़े आत्मीय भाव से परिवार और गाँव के लोगों का हालचाल पूछा। छोटी बच्ची के नामकरण पर जब उन्होंने उसे अपना आशीर्वाद दिया तो पूरा परिवार और उपस्थित ग्रामीण उनके अपनत्व से प्रभावित हो गए।

राज्यपाल ने दोनों बेटियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियाँ परिवार, समाज और देश का गौरव होती हैं। उनके इस सरल व्यवहार और मिलनसार स्वभाव की पूरे गाँव में सराहना होती रही।

प्रधान के बेटे हरेन्द्र पाल वर्मा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शीशगढ़ शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज