कावड़िया रोड़ पर गिरने से हुआ घायल , पुलिस ने घर भेजा ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। बाइक के आगे अचानक कुत्ता आने से रोड पर बाइक गिरने से जलाभिषेक करने जा रहा कांवरिया घायल हो गया।पुलिस ने खिरका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद कांवरिया  को घर भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज के  गांव सकुटिया निवासी महंत अबधेश की अगुवाई में रविवार को 23 कांवरिया गण गंगा जल भरने गए थे।सोमवार को जल भरकर गांव के ही शिव मंदिर पर जल अभिषेक करने को रवाना हुए। दोपहर के बाद जब उनका जत्था हाइवे के राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक कांवरिया योगेन्द्र की बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिससे बाइक रोड पर गिरने से  कांवरिया  योगेन्द्र घायल हो गया। महंत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिरका सीएचसी से डॉक्टर को मौके पर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद जत्था को रवाना कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज