अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल , पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। रविवार आधी रात के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेज दिया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बड़ा सिरसा राजपुर कला निवासी सुरजीत सिंह बाइक के द्वारा मीरगंज की ओर से बरेली जा रहा था।नेशनल हाइवे के चितौली अंडरपास पर अज्ञात वाहन  ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रोड पर गिरने से बाइक सवार सुरजीत सिंह गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको वेसुध हालत में एम्बुलेंस से बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर से डैमेज हुई बाइक को पुलिस ने थान परिसर में खड़ा कर दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज