कांवड़ियों के रंग में रंगा  फतेहगंज पश्चिमी, हर तरफ दिखे भोले के भक्त ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। सावन के तीसरे सोमवार को कावरियों का जहाँ हाइवे पर रैला देखने को मिला वही टोल के पास कावरिया मंदिर  जलाभिषेक  करने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी।तीसरे सोमवार को कावरियों की भीड़ जुटने की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था।हाइवे की गण से बरेली जाने वाली लाइन पूरी तरह से कावरियों के लिए छोड़ दी गयी थी।सोमवार को कावरिया बड़ी तादात में निकले जिससे पूरा हाइवे जाम हो गया।वही हाइवे किनारे टोल के पास मौजूद खिरका कावरिया मंदिर पर जल अभिषेक करने वालो की खूब भीड़ उमड़ी।हालांकि कस्बा  के ठाकुर द्वारा मंदिर,प्रकाशी लाला मंदिर,रामआसरे मणि मंदिर,कुरतरा,अगरास,माधोपुर,टिटौली आदि गांव के शिव मंदिर, पर भी रिकॉर्ड स्तर पर  जलाभिषेक किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज