भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत महिला विंग बरेली की जिला अध्यक्ष बनीं सोनम गंगवार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने सोनम गंगवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत महिला विंग बरेली की जिला अध्यक्ष बनाया।महिला विंग की जिला अध्यक्ष सोनम गंगवार ने बताया कि वह अपनी यूनियन के निर्देशों का सच्ची निष्ठा से पालन करेंगी और किसानों के हित की लड़ाई को तन मन धन से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। साथ ही महिलाओं के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं।
वह महिलाओं के सम्मान की लड़ाई निस्वार्थ हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहेंगी।वही  जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि हमारी टीम किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। यही वजह है कि हमारी टीम में रोजाना भारी संख्या में कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। मैं यूनियन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। जो हमारी यूनियन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज