भारत कभी हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता : मौलाना शाहबुद्दीन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने संबंधी बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हर धर्म, जाति और समुदाय को बराबर का अधिकार प्राप्त है। देश केवल संविधान से ही चल सकता है।

मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने हिंदू महासंघ की प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा और धार्मिक गुरु रामभद्राचार्य के हालिया बयानों को “भारत विरोधी सोच” बताते हुए कहा कि ऐसे बयान देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब पर हमला हैं। उन्होंने कहा, “भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। जो लोग इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, वे भारत के असली दुश्मन हैं। हिंदू राष्ट्र बनने से देश की तरक्की नहीं, बल्कि पिछड़ापन बढ़ेगा।”

मौलाना ने कहा कि “साधु-संत मिलकर भी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बने रहने से नहीं बचा सके, आज वह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में  है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, वे विदेशों में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म पर खामोश रहते हैं और तमाशा देखते हैं, जबकि उन्हें इंसाफ और मानवता की आवाज उठानी चाहिए।”

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज